किम जोंग के सामने झपकी लेना पड़ा रक्षा कमांडर को पड़ा महंगा, सनकी तानाशाह ने दी खौफनाक सजा, सगी बुआ और फूफा को भी नहीं बख्शा

किम जोंग के सामने झपकी लेना पड़ा रक्षा कमांडर को पड़ा महंगा, सनकी तानाशाह ने दी खौफनाक सजा, सगी बुआ और फूफा को भी नहीं बख्शा
  • अपने सनक भरे फैसलों के चलते दुनियाभर में हैं प्रसिद्ध
  • पिता के बाद संभाली थी उत्तरी कोरिया की गद्दी
  • छोड़ी सी गलती की देता है खौफनाक सजा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग को उनके सनक भरे फैसलों के लिए में जाना जाता है। किम की छवि दुनिया के सबसे खतरनाक नेताओं में की जाती है, यही कारण है कि अमेरिका जैसा ताकतवर देश भी उनसे भय खाता है। किम जोंग न सिर्फ नॉर्थ कोरिया के दुश्मनों के लिए खतरा है बल्कि देश की जनता पर भी दया नहीं करता। उसने देश की सत्ता संभालने के बाद कई ऐसे फैसले लिए हैं जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। वह किसी को सजा देने के लिए खौफनाक तरीके अपनाता है जिनमें किसी के मुंह में तोप बांधकर उड़ाना या फिर मछलियों के सामने जिंदा फेंक देना शामिल है। किम जोंग के सनकीपने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है उसके कोप से खुद उसका फूफा भी नहीं बच पाया। किम ने उनकी छोटी सी गलती पर उन्हें शिकारी कुत्तों के सामने जिंदा फिंकवा दिया था।

झपकी लेने के चलते दी खौफनाक मौत

कहा जाता है कि किम के शासन में छोटी से छोटी गलती के लिए भी बड़ी भयानक सजा दी जाती है। किम के रक्षा प्रमुख ने एक कार्यक्रम के दौरान थकान के कारण जब झपकी ले ली थी, उनकी इस बात से नाराज किम ने उन्हें एंटी एयरक्राफ्ट गन से उसे उड़वा दिया था। वहीं अपने जनरल को सेना के साथ गद्दारी करने के शक में उसने मछलियों के सामने जिंदा डलवा दिया था। केवल इतना ही नहीं एक बार किम जोंग ने गुस्से में आकर अपने ही फूफा को 120 शिकारी कुत्तों को सामने जिंदा फिकवा दिया था और अपनी बुआ को जहर देकर मार डाला था।

अमेरिका भी खाता है भय

अमेरिका जैसा देश भी किम जोंग से डरता है। इसके पीछे कारण है उसके सनकी दिमाग से निकले विनाशकारी फैसले। दरअसल किम अक्सर दावा करता है कि उसने परमाणु बम बना लिया है। ऐसे में अगर अमेरिका कुछ भी करने की सोचेगा तो वो उस पर परमाणु हमला कर देगा।

बता दें कि किम जोंग-उन उत्तर कोरिया के पूर्व शासक किम जोंग इल के सबसे छोटे बेटे हैं। साल 2011 में उनकी मौत के बाद किम जोंग ने शासन संभाला था। कहा जाता है कि किम जोंग अपने दादा जैसा दिखना चाहता था जिसके लिए उसने उनके जैसे दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है।

Created On :   30 July 2023 5:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story